Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: झारखंड आंदोलनकारी मंच की बैठक संपन्न

Latehar: लातेहार के बालूमाथ में झारखंड आंदोलनकारी मंच की बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता शिबू उरांव ने की. मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने भाग लिया. सम्मेलन में पूर्व समिति को भंग कर नयी कमेटी का चयन किया गया. जिसमे सर्वसम्मति से बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष देवलाल उरांव को चुना गया. वहीं राजेश उरांव को उपाध्यक्ष , बनारसी उरांव को सचिव, रंगलाल उरांव उप सचिव व शिबू उरांव को कोषाध्यक्ष बनाया गया. कार्यसमिति में महेश उरांव, रूपन उरांव, महादेव उरांव, जयपाल उरांव, परमेश्वर उरांव व ब्रह्मदेव उरांव को शामिल किया गया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि लातेहार जिला में आंदोलनकारियों ने अलग झारखंड बनाने के लिए काफी संघर्ष किया, झारखंड बनने के बाद भी इन आंदोलनकारियों की कोई सुध नहीं ले रहा है. बैठक में जिला सचिव नंदकिशोर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष बृजलाल गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य महेश भगत, नागदेव उरांव, शंकर उरांव व लालू उरांव समेत कई आंदोलनकारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ेंचक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-demand-for-investigation-of-irregularities-in-road-construction-chief-handed-over-letter-to-sdo/">चक्रधरपुर

: सड़क निर्माण में अनियमितता की जांच की मांग, मुखिया ने एसडीओ को सौंपा पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही