Search

 
 
 

लातेहार: रामनवमी व सरहुल पर्व के लेकर शांति समिति की हुई बैठक

 
Latehar: लातेहार में रामनवमी व सरहुल पर्व को लेकर महुआडांड़ थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक धर्मदेव पासवान की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. जिसमे रामनवमी व सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी. पुलिस निरीक्षक धर्मदेव पासवान ने रामनवमी जुलूस में  शांतिपूर्ण तरीके से भाग लेने व सांउड सिस्टम को नियंत्रित रखने की बात कही. उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जायेगी. साथ ही सांप्रदायिक सोहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी. जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी. बैठक में पुअनि संजय रतन, पुअनि रोशन कुमार, जिला परिषद सदस्य इस्तेला नागेशिया, हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, संजय जायसवाल, बजरंग दल के जिला संयोजक सूरज साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष शम्भू प्रसाद व रेंजर वृंदा पांडे समेत कई पंचायत प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें:  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-will-never-forgive-anyone-who-insults-netajis-statue-arup-chatterjee/">धनबाद:

नेताजी की मूर्ति का अपमान करने वाले को कभी माफ नहीं करेंगे: अरूप चटर्जी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही