Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : अंचल कार्यालय में एकल अभियान की बैठक, कार्यों की समीक्षा और योजना तैयार की गयी

Latehar : जिले के चंदनडीह स्थित अंचल कार्यालय में एकल अभियान की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में अप्रैल माह के कार्यों की समीक्षा की गयी. साथ ही मई महीने के लिए कार्य योजना तैयार की गयी. बैठक में आगामी 13 मई को लातेहार अंचल का तिलक उत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में अंचल संरक्षक सह अधिवक्ता राजीव रंजन पांडेय ने तिलक उत्सव के उद्देश्य और महत्वों की जानकारी दी.

13 मई को मनाया जायेगा लातेहार अंचल का तिलक उत्सव

अंचल अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद ने तिलक उत्सव की तैयारियों में जुटने और इसे सफल बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य बिना सामुहिक सहयोग के पूरा नहीं होता है. बैठक में अंचल सचिव महेंद्र प्रसाद शौंडिक, अंचल कोषाध्यक्ष गया प्रसाद, रमेश कुमार पांडेय, पलामू भाग उपाध्यक्ष रमेश प्रसाद गुप्ता, अंचल संरक्षक राजीव रंजन पांडेय, अंचल अभियान प्रमुख किशोर यादव आदि उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही