Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक

Lateharलातेहार जिला के बालूमाथ थाना परिसर में होली और शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसका संचालन अंचल अधिकारी आफताब आलम ने किया. मौके पर एसडीपीओ अजीत कुमार, पुलिस निरीक्षक शशिरंजन कुमार व थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद समेत कई लोग मौजूद रहे. इस दौरान एसडीओ ने पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की. उन्होंने त्योहार के दौरान अवैध शराब की बिक्री पर रोक, वाहनों के रफ्तार पर नियंत्रण को लेकर अभियान चलाने, सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की सलाह दी है. बैठक में मौजूद लोगों ने अपनी बातों को रखा और प्रशासन को हर संभव मदद का भरोसा दिया. मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू, हाजी मोतिउर रहमान, हाजी मो शब्बीर, संजीव कुमार सिन्हा, शैलेश सिंह, मो इमरान, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर हयात, समाजसेवी मो सईद, राजद नेता श्याम सुंदर यादव, भाजपा नेता प्रदीप यादव, अमित कुमार, अब्दुल मन्नान कुरैशी, मो जुबैर, मुखिया नरेश लोहरा, पूर्व मुखिया सुरेंद्र उरांव,डॉ. रोहन, मो जमाल समेत कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ेंकिरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-cell-management-honored-women-cell-workers-on-international-womens-day/">किरीबुरू

: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेल प्रबंधन ने महिला सेलकर्मियों को किया सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही