Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : श्रमिकों के स्वास्थ्य व सुरक्षा जागरूकता को लेकर बैठक, सुरक्षा उपाय अपनाने पर जोर

Advertisement
Advertisement
खान सुरक्षा उप निदेशक एवं जिला खनन पदाधिकारी ने खनिज पट्टाधारियों को दी कई जानकारी, कहा- जागरूकता से आयेगी दुर्घटनाओं में कमी Latehar:  खदानों में कार्यरत मजदूरों के स्वास्थ्य एवं जागरूकता को लेकर जिला खनन कार्यालय में खान उप निदेशक, चाईबासा क्षेत्र की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि जिले में चार कोल माइंस और चार स्टोन माइंस संचाजित हैं. वहीं खान उप निदेशक ने स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों की जानकारी पट्टेधारियोंकी जानकारी दी. उन्होने जिले के सभी पट्टधारियों को खनन के दौरान खान नियम के तहत ही कार्य करने को कहा. मजदूरों को खनन के दौरान हेलमेट पहनने समेत अन्य कई महत्वपूर्ण प्रावधानों और नियमों की जानकारी दी. कहा कि जागरूकता से ही दुर्घटनाओं में कमी आएगी. वहीं जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने जिले के सभी खदानों में स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों की सख्ती से पालन करने को कहा. बैठक में सीसीएल, मगध कोल परियोजना, तेतरियाखांड के महाप्रबंधक, महाप्रबंधक सीसीएल राजहरा बालूमाथ, कार्यकारी निदेशक,डीवीसी समेत सभी स्टोन माइंस के संचालक एवं विभागीय कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जिला">https://lagatar.in/supreme-court-sought-response-from-the-government-on-the-petition-filed-regarding-the-district-judge-recruitment-examination/">जिला

जज भर्ती परीक्षा को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही