Search

 
 
 

लातेहार: कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर बैठक

 
Latehar: लातेहार जिला के बरवाडीह के पहाड़ी मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा. जिसकी तैयारियों को लेकर श्री राधा रमण भागवत प्रचार मंडल, पहाड़ी मंदिर बरवाडीह के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता शशि कांत मंडल ने की. बैठक में तीन से 9 अगस्त तक भागवत कथा व 10 अगस्त को हवन व भंडारा कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. भगवत कथा उत्तर प्रदेश वृंदावन के पंडित अनुराग कृष्ण शास्त्री कथावाचक मंडली के द्वारा किया जायेगा. बैठक में बल्लू मिश्रा, अरविंद कांत पांडेय, रणजीत सिंह (राणा), निरंजन सिंह,अनुज कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिंह, लव पासवान ,कृष्ण पासवान, ए के हरी,राजा कुमार ,विवेक कुमार सदस्यों के साथ महिला समिति के सदस्यों संतोषी शेखर, सुधा दुबे, रेखा पाठक, सुमन देवी, नैना देवी, नीतू कुमारी, वंदना साह, अमृता रश्मि, निहारिका देवी व शोभा कुमारी आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dr-ashok-kumar-jha-became-the-president-of-rotary-club-of-jamshedpur-midtown/">जमशेदपुर

: रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर मिडटाउन के अध्यक्ष बने डॉ.अशोक कुमार झा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही