Search

 
 
 

लातेहार : श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर की बैठक संपन्न, स्थापना दिवस पर चर्चा

 
Latehar: शहर के कारगिल पार्क के पास स्थित श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के कार्यकारिणी समिति की एक बैठक अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में मंदिर के 31 वें वार्षिकोत्सव सह स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा की गयी. मंदिर का 31 वां वार्षिकोत्सव सह स्थापना दिवस का तीन दिवसीय कार्यक्रम 20 फरवरी को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा. जबकि 21 फरवरी को दुर्गा सप्तशति का पाठ किया जायेगा और 22 फरवरी को हवन व पूर्णाहुति के बाद अपराह्न एक बजे से साढ़े चार बजे तक भंडारा का आयोजन किया जायेगा. 22 फरवरी को ही संध्या आठ बजे से माता के दरबार में बाहर से आये कलाकारों के द्वारा भगवती जागरण का आयोजन किया जायेगा. कलश यात्रा का प्रभारी रंजीत कुमार को बनाया गया है. जबकि सह प्रभारी आकाश कुमार जायसवाल, पंकज प्रसाद गुप्ता, प्रदीप प्रसाद, सतीष कुमार, उज्जवल कुमार व दीपू प्रसाद को बनाया गया है. दुर्गा सप्तशति पाठ में बतौर मुख्य यजमान पंकज प्रसाद गुप्ता व संतोष कुमार पिंटू सप्तनीक ने अपनी सहमति दी है. पाठ पुजारी त्रिभुवन पांडेय के सानिध्य में संपन्न कराया जायेगा. भंडारा का प्रभारी शशिभूषण पांडेय को बनाया गया है. जबकि सह प्रभारी अशोक दास, राजू रंजन सिंह, रविंद्र प्रजापति, विजय प्रसाद गुप्ता, दीपक विश्वकर्मा, प्रदीप प्रसाद को बनाया गया है. भगवती जागरण का प्रभारी आशीष टैगोर व सह प्रभारी रंजीत कुमार को बनाया गया है. स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है. बैठक मे सामुहिक रूप से प्रयास कर आयोजन को सफल बनाने की अपील अध्यक्ष श्री गुप्ता ने की. बैठक में उपरोक्त लोगों के अलावा समिति के संरक्षक अभिनंदन प्रसाद, विनोद कुमार साहु व अजीत कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -किसी">https://lagatar.in/will-not-follow-any-order-of-bjp-to-worship-any-particular-god-mamata/">किसी

विशेष भगवान की पूजा करने के भाजपा के किसी भी आदेश का पालन नहीं करेंगे : ममता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही