Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को जिप उपाध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

Balumath (Latehar): जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. अनिता देवी ने लातेहार की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा. जिप उपाध्यक्ष ने अपने ज्ञापन में बताया कि लातेहार जिला खनिज उत्पादन की दृष्टि से भारत के अग्रणी जिलों में आता है. जबकि विकास में काफी पिछड़ा है. यह जिला उग्रवाद प्रभावित भी है. इसे भी पढ़ें:धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-a-woman-reached-the-circle-office-accusing-her-son-of-usurping-property/">धनबाद:

पुत्र पर संपत्ति हड़पने का आरोप लेकर अंचल कार्यालय पहुंची महिला

किसानों का उठाया मुद्दा

उन्होंने सिंचाई, बिजली की सुविधा, किसानों को सोलर आधारित डीप बोरिंग उपलब्ध कराने, खनिज उत्खनन वाले क्षेत्रों से प्राप्त रॉयल्टी की राशि को पंचायती राज के माध्यम से खर्च करने, क्षेत्र से पलायन रोकने की मांग की. अनिता देवी ने कहा कि लातेहार जिला में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करना आवश्यक है ताकि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य प्राप्त हो सके. स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में ही रोजगार मिले. उन्होंने क्षेत्र में आवश्यकतानुसार कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था करने,पंचायती राज को प्राप्त संवैधानिक शक्तियां बहाल करने इत्यादि की भी मांग की. केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें:चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-canine-parbo-viral-infection-is-increasing-among-pet-dogs/">चाईबासा

: पालतु कुत्तों के बीच बढ़ रही है केनाईन पार्भो वायरल इंफेक्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही