Search

 
 
 

लातेहार : गौ को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर सीओ को सौंपा ज्ञापन

अंचल शाखा ने एकल अभियान के तहत गौ रक्षा अभियान व गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौपा है
 

Latehar  : अंचल शाखा ने एकल अभियान के तहत गौ रक्षा अभियान व गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौपा है.इस ज्ञापन में एक हजार लोगों का हस्ताक्षर है. जिसमे गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून बनाने और पूरे भारतवर्ष में गौ हत्या पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है. 

इसके अलावा गोबर और गोमूत्र को लेकर वृहद अनुसंधान कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना करने, गोबर गोमूत्र से जुड़े प्रसंस्करण यूनिट को बढ़ावा देने,रासायनिक कृषि को नियंत्रित कर गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देने और सरकारी नियंत्रण में चल रहे हैं मंदिरों में भोग, आरती, पूजा प्रसाद में देसी गौ माता का दूध, दही एवं घी का उपयोग करने की मांग ज्ञापन में की गई है.

 


इस दौरान सभी राज्यों में निराश्रित गोवंश हेतु संचालित गौशालाओं को अनुदान उपलब्ध कराने, चारा की उचित व्यवस्था कराने और चारा की कीमत तय करने समेत कई मांग की गई है. ज्ञापन सौंपने वालों में एकल अभियान के रमेश प्रसाद गुप्ता, संजय तिवारी, गया प्रसाद गुप्ता, मनमोहन राम आदि का नाम शामिल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही