Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : दामाद के इशारे पर उग्रवादियों ने ससुर की पिटायी की, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Latehar : सदर पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर ससुर की उग्रवादियों से पीटायी कराने वाले तलाकशुदा दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दें कि सदर थाना क्षेत्र के भूसूर ग्राम निवासी विजेंद्र यादव की गत 11 सिंतबर को जेजेएमपी के उग्रवादियों ने जान मारने की नियत से मारपीट की थी. विजेंद्र यादव के शिकायत पर इस संबंध में लातेहार थाना मामला दर्ज किया गया था. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमीत कुमार गुप्ता ने बताया कि विजेंद्र यादव ने अपनी बड़ी पुत्री का विवाह मनिका थाना क्षेत्र के बंदुआ ग्राम निवासी रविंद्र यादव के साथ किया था, लेकिन पति-पत्नी के बीच आपसी समस्या के कारण विजेंद्र यादव की पुत्री ने न्यायालय में तलाक की अर्जी दी थी और दोनों के बीच तलाक भी हो गया था. न्यायालय ने रविंद्र यादव को अपनी तलाकशुदा पत्नी की भरण-पोषण के लिए ढाई लाख रूपये देने आदेश दिया था, लेकिन रविंद्र यादव भरण-पोषण की राशि नहीं देना चाहता था. इस कारण उसने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी से सहयोग लिया. जेजेएमपी के उग्रवादियों ने पहले विजेंद्र यादव को मामला वापस लेने के लिए दवाब बनाया. लेकिन जब वह नहीं माना तो रविंद्र यादव के कहने पर जेजेएमपी के उग्रवादियों ने विजेंद्र यादव के घर में जा कर उसके साथ मारपीट की थी. इस मामले में रविंद्र यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें–भारत">https://lagatar.in/bharat-jodo-yatra-rahul-gandhi-said-today-highest-unemployment-in-the-country-in-45-years/">भारत

जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी बोले, आज देश में 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही