Search

 
 
 

लातेहार : उग्रवादियों ने घर को बम से उड़ाने की कोशिश की, जान से मारने की भी धमकी दी

 
Latehar :  जिले के हेरहंज में उग्रवादी संगठन जेजेएमपी ने एक घर को बम से उड़ाने की कोशिश की. हालांकि बम नहीं फटा. जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया. इतना ही नहीं उग्रवादियों ने घर पर पोस्टर चिपकाकर जान से भी मारने की धमकी दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार, जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के सब जोनरल कमांडर ने दिनेश सिंह के घर में बम से उड़ाने की कोशिश और पोस्टर चिपकाकर जान मारने की धमकी दी है.

15 दिनों के अंदर गोली मारने की धमकी दी

घर पर चिपकाये गये पोस्टर में उग्रवादियों ने दिनेश सिंह उर्फ दिना सिंह को 15 दिनों के अंदर हेरहंज चौक और बाजार में गोली मारने की धमकी दी है. पोस्टर के जरिये कहा गया है कि तुम्हारी पत्नी व बच्चे को भी उठा सकते हैं. इसे तुम धमकी मत समझना. तुमको मेरा आदमी कभी भी मार सकता है. तुम अपने आप को बहुत रंगदार समझते हो. हेरहंज के अंदर तुमको मारेंगे और घर को भी उड़ा देंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही