Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : दुधारू पशु मेला सह परिसंपत्ति वितरण शिविर का आयोजन

Latehar:  राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर, लातेहार में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत दुधारू पशु मेला सह परिसंपत्ति वितरण शिविर का आयोजन किया गया. मेला का उद्घाटन मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह व जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है. किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए. सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत सब्सिडी पर पशु देने का प्रावधान किया है. इसे भी पढ़ें :28">https://lagatar.in/may-28-shameful-day-for-indian-democracy-dignity-and-tradition-were-flouted-supriyo/">28

मई का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए शर्मनाक, मर्यादा और परंपरा की धज्जियां उड़ायी गयी : सुप्रियो

छह पशुपालकों को दिये गये दुधारू गाय

पशु मेला में छह पशुपालकों के बीच दुधारू गाय एवं परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. इनमें फुलकुमारी देवी (जालिम कला), शकुन देवी, (जालिम कला), सुमित्रा देवी (शीशी), हरदू देवी (शीशी), सीता देवी (फुलसू, बारियातु) व सुगिया देवी, (फुलसू, बारियातु) का नाम शामिल है. पशु मेला में कई पशुपालकों ने क्रय करने के लिए गाय पसंद किया गया. मेला में जिला परिषद् सदस्य बिनोद उरांव व बुधेश्वर उरांव, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, अंचल अधिकारी रूद्र प्रताप व जिला पशुपालन पदाधिकारी सह जिला गव्य विकास पदाधिकारी डा देवनाथ कुमार चौरसिया मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चरही">https://lagatar.in/dead-body-of-chhattisgarhs-lover-couple-found-in-charhi-forest-fear-of-suicide/">चरही

जंगल में मिला छत्तीसगढ़ के प्रेमी युगल का शव, आत्मह’त्या की आशंका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही