Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : खनन विभाग ने जब्त 3 वाहनों व बालू की नीलामी की, मिलेंगे 56 लाख रूपये

Latehar: खनन विभाग के द्वारा राजसात (जब्त) किये गये तीन वाहन व बालू की नीलामी शनिवार को की गयी. इस नीलामी से सरकार को 56 लाख 29 हजार 500 रूपये राजस्व प्राप्त होंगे. जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप की अध्यक्षता में नीलामी प्रक्रिया संपन्न करायी गयी. नीलामी में एक पेलोडर, एक हाइवा व एक ट्रैक्टर एवं अवैध रूप से जब्त किये गये बालू शामिल थे. पेलोडर की नीलामी सर्वाधिक 32 लाख 50 हजार की बोली लगाने वाले मुकेश कुमार सिंह ( बालूमाथ) के नाम की गयी. जबकि हाइवा की नीलामी सर्वाधिक बोली 20 लाख 78 हजार पांच सौ रूपये लगाने वाले भोला सिंह (लातेहार) व ट्रैक्टर की नीलामी सर्वाधिक बोली एक लाख 50 हजार रूपये लगाने वाले नरेश कुमार (जुंगूर, मनिका) के नाम की गयी. बालू की नीलामी एक लाख 51 हजार एक सौ रूपये में उपकार इंफाट्कैक्चर प्राइवेट लिमिटेड पार्टनर एम वासुदेव रेडडी (रेलवे कैंप, बालूमाथ) के नाम की गयी. इसे भी पढ़ें :11">https://lagatar.in/bjps-hue-and-cry-against-hemant-sarkar-on-april-11/">11

अप्रैल को हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल

उपायुक्त द्वारा गठित समिति के समक्ष हुई नीलामी

खनन विभाग के राजसात किये गये वाहनों की नीलामी उपायुक्त भोर सिंह यादव के द्वारा गठित समिति के समक्ष की गयी. समिति में अध्यक्ष अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप के अलावा जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, जिला लेखा पदाधिकारी, उपायुक्त वाणिज्यकर, पलामू एवं मोटरयान निरीक्षक, लातेहार शामिल थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-police-is-investigating-the-criminal-history-of-20-years-of-wanted-manjar-khan-who-came-under-arrest/">हजारीबाग

: गिरफ्त में आये वांटेड मंजर खान के 20 साल का आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही