Search

 
 
 

लातेहार : मंत्री बैद्यनाथ ने सामुदायिक सत्संग केंद्र का किया शिलान्यास

 
Latehar :  स्थानीय विधायक सह सूबे के शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने विधायक कोटे की राशि से शहर के धर्मपुर में सामुदायिक सत्संग केंद्र का शिलान्यास किया.  उन्होंने नारियल फोड़कर शिलापट्ट का अनावरण किया. बैद्यनाथ राम ने काली मंदिर के पास सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार की भी आधारशिला रखी. वैदिक मंत्रोच्चारण संतोष कुमार मिश्रा ने किया. मौके पर मंत्री राम ने कहा कि सत्संग से तन व मन दोनों स्वस्थ्य रहता है. शरीर में एक सकारात्मक उर्जा का संचार होता है. आज के इस भौतिक युग में सत्संग व अध्यात्म मन को सुकून देते हैं. सत्संग केंद्र खुलने से लोगों को सहुलियत होगी. मंत्री ने भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं करने की बात कही. मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, डा सुरेंद्र सिंह, गोपाल चौरसिया, जय कुमार सिंह, योगेंद्र प्रसाद, रीतेश कुमार, भोला प्रसाद, अंकित पांडेय, संजय कुमार सिन्हा , विजय कुमार, अनूप कुमार व संतोष प्रसाद समेंत कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही