Search

 
 
 

लातेहारः ऑनलाइन गेम में पैसे हारने पर पिता ने डांटा तो नाबालिग ने जहर खाया

डांट से आहत होकर बच्चे ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया. इसकी जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया.
 

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के शेरेगड़ा ग्राम में एक नाबालिग बच्चे ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार, गांव के बालकिशुन यादव का नाबालिग पुत्र पिछले कुछ दिनों से ऑनलाइन गेम में पैसे लगा रहा था और लगातार हार रहा था. उसके पिता को गुरुवार को करीब दो हजार रुपये ऑनलाइन गेम में कट जाने की जानकारी मिली. इस पर पिता ने बच्चे को डांट दिया.


बताया जाता है कि डांट से आहत होकर बच्चे ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया. इसकी जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही