Search

 
 
 

लातेहार : जम्मू कश्मीर से नाबालिग लड़की को रेस्क्यू कर लाया गया

 
Latehar:  जिले के एक नाबालिग लड़की का जम्मू कश्मीर से रेस्क्यू कर लातेहार लाया गया गया. जिले के चंदवा प्रखंड के माल्हरण गांव की नाबालिग लड़की गत दिसंबर माह में अपने कुछ दोस्तों के साथ जम्मू कश्मीर के गांदरबल शहर में चली गयी थी. वहां वह अपने दोस्तों से बिछड़ गयी. कुछ दिन वह यूं ही शहर में लावारिस घूमती रही. बाद में बाल संरक्षण के पदाधिकारियों ने उसे लावारिस घूमता देख कर उसे एक बाल संरक्षण विभाग के होम में ले गये. उसने अधिकारियों को अपना पता बताया. इसके बाद जम्मू कश्मीर के बाल संरक्षण विभाग के पदाधिकारियों ने पता के सत्यापन के लिए बाल संरक्षण विभाग लातेहार से पत्राचार किया. लातेहार के पदाधिकारियों ने पता का सत्यापन कर जम्मू कश्मीर के अधिकारियों को सूचित किया. इसके बाद गत तीन फरवरी को महिला व पुरूष अधिकारी उक्त नाबालिग को लेकर सड़क मार्ग से लातेहार के लिए रवाना हुए. सात फरवरी को बाल संरक्षण कार्यालय को उक्त लड़की को सुर्पूद कर दिया गया. इसे भी पढ़ें-सीएम">https://lagatar.in/rajiv-arun-ekka-relieved-from-additional-charge-of-additional-chief-secretary-to-cm/">सीएम

के अपर मुख्य सचिव के एडिशनल चार्ज से राजीव अरुण एक्का हुए मुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही