Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : वैष्णव दुर्गा मंदिर के वार्षिकोत्सव में पहुंचे विधायक, तैयारियों का लिया जायजा

Advertisement
Advertisement
Latehar: शहर के प्रतिष्ठित श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर, लातेहार के 31वें वार्षिकोत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम 20 फरवरी को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया है. उत्सव के दूसरे दिन स्थानीय विधायक सह श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक बैद्यनाथ राम ने आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया. सबसे पहले उन्होंने मंदिर परिसर में माता के समक्ष माथा टेका और क्षेत्र की सुख शांति की कामना की. इसके बाद विधायक ने मंदिर के दूसरे तल्ले में 22 फरवरी को होने वाले भंडारा को ले कर किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया और इस पर उन्होंने संतोष प्रकट किया. कहा कि समिति के द्वारा आयोजन को भव्य बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है. बैद्यनाथ राम ने कहा कि श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर पूरे जिले का एक प्रतिष्ठित मंदिर है. यहां लोग दूर-दराज क्षेत्रों से आते हैं और अपनी मनोकामना पूरी करते हैं. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/candidates-elected-unopposed-on-all-six-rajya-sabha-seats-of-bihar/">बिहार

के सभी छह राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

22 फरवरी दोपहर 12 बजे से भंडारा, रात में जागरण कार्यक्रम

वहीं मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 22 फरवरी को मध्याह्न 12 बजे से भंडारा का शुभारंभ किया जायेगा. रात्रि में धनबाद के सरोज कुमार लख्खा के द्वारा भगवती जागरण किया जायेगा. मौके पर समिति के द्वारा विधायक बैद्यनाथ राम को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया. इस अवसर पर समिति के संरक्षक महेंद्र प्रसाद गुप्ता, अभिनंदन प्रसाद, विनोद कुमार साहू, अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता उर्फ भोला, उपाध्यक्ष कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, सचिव आशीष टैगोर, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह, सुदामा प्रसाद गुप्ता, रंजीत कुमार साहू, विजय प्रसाद गुप्ता, अशोक दास, अंकित पांडेय, रंजीत कुमार, सतीष कुमार, प्रदीप प्रसाद, दीपक विश्वकर्मा व आकाश जायसवाल आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/candidates-elected-unopposed-on-all-six-rajya-sabha-seats-of-bihar/">बिहार

के सभी छह राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया

31वें वार्षिकोत्सव के तीन दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन बुधवार को मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया. पुरोहित त्रिभुवन पांडेय व रामानुज उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया. इस अवसर पर बतौर मुख्य यजमान पंकज कुमार गुप्ता व संतोष कुमार पिंटू सप्तनीक मौजूद थे. 22 फरवरी को प्रात: नौ बजे पूर्णाहुति व हवन किया जायेगा. इसके बाद नौ कन्या पूजन होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही