Search

 
 
 

लातेहार : विधायक बैद्यनाथ राम समेत अन्य कारसेवकों को किया गया सम्मानित

 
Latehar :    श्रीरामनवमी पूजा महासमिति ने 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली.  शोभा यात्रा के बाद महासमिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार, महामंत्री अंकित पांडेय व सुनील शौंडिक ने मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में 15 कारसेवकों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. इन कारसेवकों ने 30 अक्टूबर 1990 और छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में हुए कारसेवा में भाग लिया था. सम्मानित किये गये कारेसवकों में त्रिभुवन पांडे, विधायक बैद्यनाथ राम, अरुण चौधरी, जयप्रकाश प्रजापति, भोला भुईया, नंदकिशोर प्रजापति, अनुज तिवारी, अशोक तिवारी, राजेंद्र तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, कामेश्वर प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद और बीरबल शुक्ला का नाम शामिल है. वहीं राम आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले दिवगंत स्वतंत्र लखन लाल अग्रवाल की पोती सोनी देवी को भी सम्मानित किया गया. मौके पर राजधनी प्रसाद यादव, विकास कुमार, विरेंद्र पाठक, अरविंद पाठक, राजन कुमार, विशाल कुमार, चंदन कुमार, रंजीत कुमार आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही