Search

 
 
 

लातेहार : विधायक ने छठ घाट और तोरण द्वार का किया उदघाटन

 
Latehar :  जिले के बारियातू प्रखंड के दाढ़ा ग्राम मे विधायक निधि से छठ घाट और तोरण द्वार बनाया गया है. जिसका उद्घाटन स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम ने किया. इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना की, नारियल फोड़े और फीता भी काटा. विधायक ने कहा कि काफी दिनों से इसकी मांग की जा रही थी. जनहित को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस कार्य की स्वीकृति प्रदान की. उन्होंने झारखंड सरकार की उपलब्धियों को भी गिनवाया. कहा कि सरकार जनहित के फैसले ले रही है और उसे धरातल पर भी उतार रही है. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझू, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रीगन प्रसाद, राजद प्रखंड अध्यक्ष लवकुश यादव, उमेश सिंह, शशि सिंह, अंकित पांडेय, मो वजफ्फा व दीपक कुमार आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही