Search

 
 
 

लातेहार : विधायक ने किया हर घर नल जल योजना का उद्घाटन

 
Barwadih, Latehar: मनिका विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल जल कार्यों का उदघाटन शुक्रवार को विधायक रामचंद्र सिंह ने शिलापट्ट का अनावरण कर और पानी की टंकी का फीता काटकर किया. कार्यक्रम के दौरान सभा का आयोजन बरवाडीह प्रखंड के छिपादोहर पंचायत के सराज टोला में किया गया. मौके पर विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि हर घर में शुद्ध पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है. हर घर नल जल योजना के तहत घरों में पाइपलाइन से पानी पहुंचाया जा रहा है. आने वाले गर्मी में पानी को लेकर कहीं किसी प्रकार की समस्या हो तो उन्हें और पंचायत की मुखिया को अवगत करायें. या फिर विभाग से सीधा संपर्क करें. मौके पर जिला कार्यपालक अभियंता दीपक महतो, प्रधान सहायक धर्मराज पाठक, एसडीओ प्रशांत पांडेय, कनीय अभियंता महेंद्र राम, छिपादोहर पंचायत की मुखिया वेरोनिका कुजूर, उप मुखिया दीपा देवी, केड़ पंचायत की मुखिया अनिता देवी, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह उर्फ पिंटू, छिपादोहर विधायक प्रतिनिधि तेतर यादव, युथ कांग्रेस के प्रदेश संयोजक विजय बहादुर सिंह व अनिल सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-many-people-joined-jmm-minister-mithilesh-welcomed/">गढ़वा

: झामुमो में शामिल हुए कई लोग, मंत्री मिथिलेश ने किया स्वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही