Search

 
 
 

लातेहार विधायक ने किया सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास

 
Latehar : मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने बरवाडीह प्रखंड के नावाडीह ग्राम में लाभर पिकेट से अमवाटीकर ग्राम तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में आवागामन को सुदृढ़ करना उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होने कहा कि आवागमन सुगम होने से क्षेत्र का विकास होता है. रामचंद्र सिंह ने कहा कि इस सड़क की निर्माण कराने की मांग ग्रामीणों के द्वारा कई बार की गयी थी. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह उर्फ पिंटू, यूथ कांग्रेस स्टेट को-ऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, अजय चंद्रवंशी, दीपू तिवारी, अनिल सिंह, जयप्रकाश रजक, मंसूर आलम, असलम अंसारी, अवधेश मेहरा, हुलास सिंह, रविंद्र राम, भगवान साव व प्रेम कुमार अधूरा समेत कई ग्रामीण उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें–लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-gram-sabha-meeting-villagers-protest-against-land-acquisition/">लातेहार:

ग्रामसभा की बैठक, भूमि अधिग्रहण का ग्रामीणों ने किया विरोध [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही