Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : विधायक ने किया 90 करोड़ रुपये की योजना का किया शिलान्यास

Advertisement
Advertisement
Latehar : विधायक बैद्यनाथ राम ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के हेरहंज, बालूमाथ व चंदवा प्रखंडों में कुल 90 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास के लिए वे कृतसंकल्प हैं. इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है. झारखंड सरकार हर गांव व हर टोले में विकास का खाखा तैयार किया है. हर जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. सरकार ने विकास को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है और इसे मूर्तरूप दिया जा रहा है. इसी के तहत इन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है. विधायक ने कहा कि उन्होंने चुनाव पूर्व जो वायदे किये थे, उसे पूरा कर रहे हैं. लोगों ने इन योजनाओं की मांग कई बार की थी. विधायक ने संवेदक को गुणवत्तायुक्त कार्य करने की हिदायत दी है. उन्होंने कहा कि सभी महत्वाकांक्षी योजनाएं व दीर्घकालिक योजनाएं है. इसमें गड़बड़ी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर झामुमो जिला सचिव शमशुल होदा, बीडीओ चंदन प्रसाद,अंचलाधिकारी जयशंकर पाठक, मो. मीनू, रमेश तिवारी, ईश्वर उरांव, औरंगजेब खान, सुरेश गंझु, रंजीत उंराव, अंकित पांडेय, मो. सरफराज, मो. आशु व तनवीर आलम समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

विधायक ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास

राज्य में पहले से बेहतर हो रही सड़कों की स्थिति : विधायक

Chandwa (Latehar) : लातेहार विधायक बैधनाथ राम ने शनिवार को चंदवा प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया. विधायक बैधनाथ राम ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क सुदृढीकरण योजना के तहत बोरसीदाग के एनएच 75 मंगरदाहा ब्रिज से भदईटांड़-तुरवा तक और सासंग एनएच-75 से चेटर तक विशेष सड़क मरम्मती कार्य योजना की आधारशिला रखी. दोनों ही स्थानों पर पूजा-अर्चना व नारियल फोड़कर शिलापट्ट का अनावरण किया. उक्त दोनों काम मंतशा कंस्ट्रक्शन नामक कंपनी को आवंटित हुआ है. विधायक श्री राम ने ब्लॉक कॉलोनी में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल से बनने वाले बीडीओ, सीओ, पर्यवेक्षी, तृतीय, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी आवास का भी विधिवत शिलान्यास किया. उक्त कार्य आरएस कंस्ट्रक्शन नामक कंपनी को आवंटित किया गया है. शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि दोनों ही सड़कों के बन जाने से ग्रामीणों को सहूलियत होगी. उन्होंने आगे कहा कि लातेहार विधानसभा के सभी ग्रामीण सड़कों को सुदृढ करने का काम किया जा रहा है. क्षेत्र का विकास बेहतर सड़क से ही होता है. राज्य में सड़कों की स्थिति पहले से बेहतर हुई है. उन्होंने आगे कहा कि नये भवन के निर्माण से प्रखंड से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी और उन्हें यहां रहकर काम करने में सहूलियत होगी. विधायक ने संवेदकों से कार्य के दौरान गुणवत्ता का विशेष खयाल रखने की भी बात कही. मौके पर झामुमो जिला सचिव शमशुल होदा, बीडीओ चंदन प्रसाद, अंचलाधिकारी जयशंकर पाठक, मो. मीनू, रमेश तिवारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गंझु, झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सह चंदवा पूर्वी मुखिया रंजीत उरांव, अंकित पांडेय, मो. सरफराज, मो. आशु, तनवीर आलम समेत काफी संख्या लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-2024-voting-from-april-19-results-on-june-4-know-how-many-seats-will-be-voted-in-which-phase/">लोकसभा

चुनाव 2024 : 19 अप्रैल से मतदान, 4 जून को परिणाम, जानिये किस चरण में कितनी सीटों पर पड़ेंगे वोट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही