Search

 
 
 

लातेहार : विधायक ने सड़क मरम्मति कार्य का किया शिलान्यास

 
Latehar:  रविवार को विधायक बैद्यनाथ राम मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मद होने वाले सड़क मरम्मति कार्य का शिलान्यास किया. सड़क मरम्मति का कार्य केंद्रीय विद्यालय, लातेहार से भाया मोंगर, तुरुडीह व निंदिर ग्राम तक होगा. मौके पर विधायक बैद्यानथ राम ने नारियल फोड़ा और शिलापट्ट का अनावरण किया. उन्होंने कहा कि इस सड़क की मरम्मति की मांग बहुत पहले से की जा रही थी. उन्होंने इसकी अनुशंसा की थी. इस सड़क की मरम्मति हो जाने से लोगों को आवागमन मे सुविधा होगी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, सुदामा प्रसाद, पंकज तिवारी, अंकित पांडेय, विशाल कुमार, दया पांडेय, चन्दन कुमार, वीरेंद्र पाठक, दीपक कुमार, रंजीत कुमार, सुरेंद्र प्रसाद व हनुमान अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-आज">https://lagatar.in/today-there-is-a-need-to-create-a-bhagat-singh-in-every-home-jairam-mahto/">आज

हर घर में एक भगत सिंह पैदा करने की जरूरत : जयराम महतो 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही