Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : हाथियों से प्रभावित लोगों से विधायक ने की मुलाकात, की आर्थिक मदद

Latehar: नेतरहाट के हुसंबू, ढोडीकोना और हुरमुंडा टोली में जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया था. हुंसबू में गत मंगलवार की रात हाथियों के हमले में अजय नगेशियों के दो वर्षीय पुत्र सूर्या नगेशिया की मौत हो गयी थी, जबकि उसकी मां और उसका एक भाई जख्मी हो गया था. विधायक रामचंदर सिंह ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दिया. उन्होने उन्हें हर प्रकार की सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया. विधायक ने तत्काल पांच हजार रूपये की मदद की. इसे भी पढ़ें: गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-hemant-sarkar-is-not-worried-about-development-but-filling-his-coffers-babulal/">गिरिडीह

: हेमंत सरकार को विकास नहीं अपनी तिजोरी भरने की चिंता- बाबूलाल

विधायक ने घायलों से की मुलाकात

विधायक रामचंदर सिंह ने गुमला में उसकी पत्नी व बेटे के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली. मौके पर उन्होंने कंबलों का वितरण किया. ग्रामीणों ने विधायक से टार्च की मांग की. इस पर विधायक ने उपस्थित वन के क्षेत्र पदाधिकारी वृंदा पांडेय को कहा कि शीघ्र ही ग्रामीणो को टार्च उपलब्ध कराएं. उन्होंने हाथियों को भगाने के लिए जरूरी अन्य सामान भी उपलब्ध कराने की बात कही. मौके पर डीएसपी राजेश कुजूर, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंग डांग, नेतरहाट मुखिया रामबिशुन नगेशिया, सोहर पंचायत मुखिया मगदली कुजूर, 20 सूत्री सदस्य रामनरेश ठाकुर, कांग्रेस नेता अजीत पाल कुजूर मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-complaint-to-the-governor-in-the-case-of-violent-confrontation-between-raghukul-singh-mansion/">धनबाद

: रघुकुल-सिंह मेंशन के बीच हिंसक टकराव के मामले में गवर्नर से फरियाद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही