Search

 
 
 

लातेहार : विधायक ने सदन में उठाया सहायक अध्यापको के समायोजन का मामला

 
Latehar:  शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने सहायक अध्यापकों के समायोजन का मामला सदन में उठाया. विधायक ने सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि झारखंड राज्य बनने के बाद सहायक अध्यापक अपनी कड़ी मेहनत से पूरे राज्य में शिक्षा का अलख जगा रहे हैं. वर्तमान में 12 हजार से अधिक सहायक अध्यापक पात्रता की परीक्षा पास कर चुके हैं. अब तक उन सभी का समायोजन नहीं हो पाया है. इससे सभी सफल सहायक अध्यापक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं. सरकार जल्द से जल्द सफल सहायक अध्यापकों का समायोजन करे. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-if-you-dont-find-the-candidate-suitable-then-press-nota-but-do-vote-dc/">सिमडेगा

: उम्मीदवार उचित न लगे तो नोटा दबाएं, मगर मतदान जरूर करें : डीसी  

सहायक अध्यापकों ने बधाई दी

विधायक के इस प्रयास पर सहायक अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष अतुल कुमार, महासचिव अनूप कुमार, बेलाल अंसारी, अभिनव मिश्र के अलावा बरवाडीह के अध्यक्ष शकील खान, सचिव बबलू सिंह, बलराम सिंह, मनोज सहाय, अमित कुमार, राकेश कुमार, राजकुमार सिंह व मदन सिंह समेत कई सहायक अध्यापकों ने विधायक को साधुवाद दिया. इसे भी पढ़ें-माधवी">https://lagatar.in/madhavi-mishra-becomes-dc-of-dhanbad-varun-ranjan-transferred/">माधवी

मिश्रा बनीं धनबाद की डीसी, वरुण रंजन का हुआ तबादला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही