Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : कोरोना संक्रमण को लेकर किया गया मॉक ड्रिल

Latehar: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरवाडीह में सोमवार को कोविड की बढ़ती संभावित खतरे को लेकर मॉक ड्रिल किया गया. इसका नेतृत्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ आशीष रंजन ने किया. कोविड के मरीजों की पहचान से ले कर उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने एवं उसका समुचित उपचार कराने तक का व्यवहारिक रूप से प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर डॉ. आशीष रंजन ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरवाडीह में आक्सीजन सर्पोटेड 10 बेड की सुविधा उपलब्ध है. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/amit-shah-warns-china-no-one-can-take-land-as-much-as-the-tip-of-a-needle/">अमित

शाह ने चीन को चेताया, सुई की नोंक जितनी भी जमीन कोई नहीं ले सकता

तैयारियों का लिया गया जायजा

देश में कोविड की मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. कोविड मरीजों की पहचान होने के बाद उसका समुचित इलाज हो सके इसे लेकर उप स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा निर्देश दिये गये हैं. उन्हें कोविड के रोगी मिलने पर तत्काल इसकी सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को देने एवं एंबुलेंस की मदद को उसे सीएचसी में पहुंचाने तक का प्रशिक्षण दिया गया है. मॉक ड्रिल में एमपीडब्ल्यू युवराज विक्रम सिंह समेंत कई स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-piles-of-filth-in-the-city-danger-of-spreading-disease/">चंदवा

: शहर में गंदगी का अंबार, बीमारी फैलने का खतरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही