Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : मो. इमरान खान बने जामिया नूरिया इस्लाम में अंजुमन कमेटी के नए सदर

Latehar: लातेहार जिला के महुआडांड़ जामिया नूरिया इस्लाम में अंजुमन कमेटी के सदर के रूप में मो इमरान खान निर्वाचित किए गए हैं. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी मो हयूम अंसारी से 56 वोट अधिक हासिल किया. बता दें कि महुआडांड़ जामिया नूरिया इस्लाम में अंजुमन कमेटी के पदधारियों का चुनाव शुक्रवार को कराया गया. देर रात परिणाम सामने आया. कुल 3 पदों के लिए 6 लोगों ने नॉमिनेशन किया था. मो इमरान खान अपने प्रतिद्वंदी मोहम्मद हयूम अंसारी से 56 मतों से जीत हासिल करते हुए नए सदर के रूप में चयनित किए गए. खजांची पद के लिए मोहम्मद शाहिद खान ने अपने प्रतिद्वंदी मोहम्मद जसीम शेख से 250 वोट अधिक प्राप्त करते हुए चयनित किए गए. जबकि मोहम्मद मजहर खान ने अपने प्रतिद्वंदी मोहम्मद नुरुल कोटा से 34 वोट से जीत कर सेक्रेटरी पद पर चयनित किए गए. गौरतलब है कि महुआडांड़ प्रखंड में कुल 500 अंजुमन कमेटी के सदस्य हैं. जिनमें से 464 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. चुनाव जीतने के बाद चयनित पद धारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया. चुनाव को संपन्न कराने को लेकर अंजुमन कमेटी के सदस्यों के द्वारा 10 लोगों की चुनाव कमेटी बनाई गई थी. चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी की नियुक्ति भी की गई थी. ज्ञात हो कि महुआडांड़ स्थित जामिया नूरिया जियाउल इस्लाम मस्जिद में अंजुमन कमेटी के चुनाव को लेकर पहली बार चुनाव व्यवस्था कर सदर सेक्रेटरी और खजांची का चयन किया गया. इससे पहले लोग आपस में बैठकर एक सहमति के साथ अंजुमन कमेटी के सदर, सेक्रेटरी व खजांची का चुनाव करते थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-showcase-to-36-schools-that-did-not-attend-the-review-meeting/">जमशेदपुर

: समीक्षा बैठक में शामिल नहीं होने वाले 36 स्कूलों को शोकॉज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही