Search

 
 
 

लातेहार : मो. परवेज ने एसडीओ का पदभार संभाला

 
Latehar : सदर अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी मो. परवेज ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया. वे लातेहार के 79वें अनुमंडल पदाधिकारी हैं. अनुमंडल कार्यालय में आयोजित सादे समारोह में निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार से उन्होंने पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद मो. परवेज ने कहा कि दुर्गा पूजा एवं अन्य त्योहारों को देखते हुए पूरे अनुमंडल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखना पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों तक पहुंचने का संकल्प दुहराया. कहा कि आम नागरिक किसी भी समस्या के लिए उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं. मौके पर जिला 20 सूत्री समिति के उपाध्यक्ष अरुण दुबे, पूर्व 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष राजधानी यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव शमसूल होदा, जिला संयुक्त सचिव मो. इमरान व फूलचंद गंझू समेत अनुमंडल कार्यालय के कर्मी मौजूद थे.

57 साल बाद किसी एसडीओ ने पूरा किया अपना कार्यकाल

बता दें कि कि लातेहार में 57 साल के बाद यह पहला मौका आया जब किसी एसडीओ ने यहां तीन साल का कार्यकाल पूरा किया हो. निवर्तमान एसडीओ शेखर कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में तीन साल का कार्यकाल पूरा किया. वह नौ सितंबर 2020 से 19 अक्टूबर 2023 तक कुल 3 साल एक महीना 10 दिन लातेहार में एसडीओ के पद पर रहे. इससे पहले एसएम ओकाइस ने अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में लातेहार में तीन साल दो महीना 18 दिन का कार्यकाल पूरा किया था. उनका कार्यकाल 5 जून 1966 से 23 अगस्त 1969 तक रहा था. इसे भी पढ़ें : CBI">https://lagatar.in/revealed-in-cbi-investigation-vijay-hansda-had-lodged-an-fir-against-ed-officials-at-the-behest-of-the-high-court-lawyer/">CBI

जांच में खुलासाः हाईकोर्ट के वकील के कहने पर विजय हांसदा ने ED अधिकारियों पर दर्ज करायी थी FIR
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही