Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : डीसी की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक, दिये कई निर्देश

Latehar :  प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के सफल संचालन व निगरानी के लिए डीसी भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में स्कूलों में मिड डे मिल वितरण, हर माह खाद्यान्न की उपलब्धता,  विद्यालयों में पोषण वाटिका (किचन गार्डेन) की स्थापना और विद्यालयों में कार्यरत रसोईया की समीक्षा की गयी. इस दौरान डीसी ने जिले में योजना के विस्तार के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. (पढ़ें, टीक">https://lagatar.in/child-dies-within-24-hours-of-getting-vaccinated-uproar-in-chc-road-jam/">टीक

लगने के 24 घंटे के अंदर बच्चे की मौत, सीएचसी में हंगामा, सड़क जाम)

डीसी ने बच्चों को प्रोटीन युक्त भोजन देने का दिया निर्देश

डीसी भोर सिंह यादव ने कहा कि जिला स्तर पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के विस्तार के लिए निगरानी करना जरूरी है. उन्होंने प्राथमिक कक्षाओं के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को प्रोटीन युक्त भोजन देने का निर्देश दिया. शिक्षा व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने के लिए पदाधिकारीयों को स्कूलों में जाकर लगातार मॉनिटरिंग करने की बात कही. शत प्रतिशत बच्चो को ससमय राशन एवं योग्य बच्चों को छात्रवृत्ति देने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-former-minister-enos-ekka-gets-bail-from-supreme-court/">BREAKING:

पूर्व मंत्री एनोस एक्का को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

जेएसएलपीएस के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यालय में फलदार पौधे लगाने का निर्देश

डीसी ने समय-समय पर स्कूलों में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने की बात कही. साथ ही जेएसएलपीएस के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यालय में फलदार पौधे लगाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया. आगे कहा कि सभी स्कूलों में नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में मिड डे मिल का संचालन किया जाये. साथ ही इसमें जो खाद्य सामग्री छात्र-छात्राओं को दी जाती है, उसका निरंतर निरीक्षण संबंधित पदाधिकारी द्वारा की जाये.  बैठक में सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक कविता खालको, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेणु बाला समेत संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-jawahar-navodaya-vidyalayas-selection-entrance-examination-will-be-held-on-april-29-at-seven-centers/">सिमडेगा

: जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को सात केंद्रों पर होगी आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही