Search

 
 
 

लातेहार : मंगलवार से माह-ए-रमजान शुरू, बाजार में दिख रहा रौनक

 
Balumath, Latehar: रविवार को खाड़ी व अरब देशों में चांद देखे जाने के बाद सोमवार से पवित्र रमजान महीना शुरू होगा. भारत में मंगलवार से माह ए रमज़ान की शुरुआत होगी. पाक महीने के शुरू होने को लेकर मुस्लिम धर्मावलंवियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. बाजार में खाद्य सामग्री, फल, सब्जी, ब्रेड, दूध से लेकर अन्य सामग्रियों की खरीदारी करते हुए लोग देखे गए. पवित्र माह शुरू होने को लेकर इफ्तार और सेहरी के लिए खरीदारी करने से बाजार में चहल-पहल बढ़ी है. मुस्लिम धर्मावलंबियों से इस संबंध में बात करने पर लोगों के द्वारा पवित्र माह को लेकर उत्साह के साथ बढ़ती महंगाई से खासा परेशानी का सामना करने को मज़बूर होने की बात कह रहे है. नमाज़ ए तरावीह को लेकर विशेष तैयारियां अलग अलग जगहों पर की गई है. इसे भी पढ़ें-CAA">https://lagatar.in/caa-notification-at-8-pm-pm-will-make-big-announcement-in-some-time/">CAA

की अधिसूचना रात 8 बजे !, थोड़ी देर में पीएम करेंगे देश को संबोधित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही