Search

 
 
 

लातेहार : एकल अभियान की मासिक बैठक संपन्न

 
Latehar: एकल अभियान के लातेहार अंचल की मासिक समीक्षात्मक बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गयी. अध्यक्षता अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद ने की. बैठक का शुभारंभ मां भारती व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. बैठक में बीते माह के कार्यों की समीक्षा की गयी और पंचमुखी शिक्षा पर आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गयी. अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचमुखी आयाम के तहत बच्चों को प्राथमिक शिक्षा, अरोग शिक्षा, ग्राम विकास शिक्षा, स्वाभिमान, जागरण शिक्षा संस्कार शिक्षा देने बच्चों को बेहतर बनाना ही एकल अभियान का उदेश्य है. आज हमारे समाज में निचले इकाई का शिक्षा व्यवस्था धीरे-धीरे कमजोर होता जा रहा है. निचले इकाई के बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर उनके सामाजिक व सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने के लिए प्रेरित करना ही हम सबों का उदेश्य है. बैठक में आगामी प्रवास योजना के साथ साथ प्रत्येक गांव में वृक्षारोपण करने, दैनिक सत्संग करने व परिवार संपर्क करने आदि विषयों पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में सचिव महेंद्र प्रसाद शौंडिक, कोषाध्यक्ष गया प्रसाद, संरक्षक रमेश प्रसाद, अंचल प्रमुख अर्जुन सिंह, अभियान प्रमुख अवध किशोर के अलावा राहुल, महेन्द्र सिंह व रविन्द्र समेत सभी संच प्रमुख व संच व्यास आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -HC">https://lagatar.in/hc-directs-simdega-civil-court-to-complete-the-trial-of-the-accused-in-para-teacher-murder-case-soon/">HC

का सिमडेगा सिविल कोर्ट को निर्देश, पारा शिक्षक हत्याकांड के आरोपी का ट्रायल जल्द करें पूरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही