Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर की मासिक बैठक, सदस्यता अभियान तेज करने का फैसला

Latehar:  श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति की मासिक बैठक संरक्षक अभिनंदन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 29वें वार्षिकोत्सव के आय व व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया. इसके अलावा देनदारियों की सूची बनायी गयी. साथ ही सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा मंदिर का मुख्य द्वार बनाने, मंदिर के उपरी तल्ले में वायरिंग कराने, कमरे एवं बाथरूम की सफाई कराने पर विचार विमर्श किया गया. मंदिर के उपरी तल्ले के एक कमरे को विकसित कर उसे रिसेप्शन बनाने का प्रस्ताव रखा गया. प्रत्येक कमरे में कुर्सी व टेबुल देने तथा एलइडी टीवी लगाने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-case-of-fraud-of-crores-the-police-pasted-advertisements-at-the-house-of-the-cmd-of-maxizone/">जमशेदपुर

: करोड़ों की ठगी मामले में मैक्सीजोन के सीएमडी के घर पुलिस ने किया इश्तेहार चस्पा

बैठक में ये थे मौजूद

बैठक में सचिव आशीष टैगोर ने मंदिर के उपरी तल्ले के हॉल एवं कमरों की रख-रखाव के लिए निर्धारित मानदेय पर एक कर्मचारी रखने, मंदिर परिसर में बागवानी कर पार्क के रूप में विकसित करने, बैठने के लिए बेंच व सेल्फी प्वाइंट बनाने का प्रस्ताव दिया. उन्होंने कहा कि इससे अधिक लोग मंदिर की ओर आकर्षित होंगे. बैठक में त्रिभुवन पांडेय, राजू रंजन सिंह, रविंद्र प्रजापति, रंजीत कुमार, पंकज कुमार, प्रदीप प्रसाद, राजेश पाठक व आकाश कुमार जायसवाल मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-monthly-review-meeting-of-manki-munda-sangh-organized-decision-to-curb-anti-social-activities/">मझगांव

: मामुं संघ का मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, समाज विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने का निर्णय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही