Search

 
 
 

लातेहार : वज्रपात से दो दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत

 
Latehar:  बरवाडीह प्रखंड के छिपादोहर थाना के हरनामाड़ गांव में हुई वज्रपात में तीन किसानों के 22 बकरियों और 3 गायों की मौत हो गई. चमरू सिंह के दो बकरी व एक बैल, रामलाल सिंह की तीन बकरियां, चार खस्सी, बंधु सिंह का पांच खस्सी, छह बकरी और एक बैल, बिरेन्द्र सिंह की चार बकरी और एक गाय वज्रपात में मारे गये. घटना की सूचना पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार और विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. पशुपालन पदाधिकारी ने मृत सभी मवेशियों का घटनास्थल पर ही पोस्टमार्टम किया. मृत मवेशियों को दफना दिया गया है. विधायक प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने कहा कि प्रावधान के तहत सभी मृत मवेशियों के बदले पशुपालकों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा. हादसे से किसानों ने मातम पसर गया. मौके पर छिपादोहर मुखिया बेरोनिका कुजूर, पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह, देवनाथ सिंह, सकेन्द्र उरांव, निजाम अंसारी सहित कईग्रा मीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/terror-attack-in-pakistan-40-killed-including-jui-f-leader-maulana-ziaullah-jan-amir/">पाकिस्तान

में आतंकी हमला, JUI-F के नेता मौलाना जियाउल्लाह जान आमिर समेत 40 की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही