Search

 
 
 

लातेहार: कलश स्थापना के साथ शुरु हुई मां की आराधना

 
Latehar: लातेहार जिला के बालूमाथ प्रखंड के गणेशपुर ग्राम में नवरात्र पर आचार्य सत्यदेव पाठक के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों की स्थापना की गयी. पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश भगत ने बताया कि नवरात्र का पाठ आचार्य सत्यदेव पाठक व इंद्रदेव पांडेय के द्वारा शुभारंभ किया गया. इससे पहले पूजा को लेकर एक समिति बनायी गयी. जिसमे सर्वसम्मति से रमेश भगत को अध्यक्ष, प्रीतलाल यादव को उपाध्यक्ष, किशोर प्रसाद को सचिव, जलेश्वर सिंह को सह सचिव, सर्मदेव सिंह को कोषाध्यक्ष, अनूप गुप्ता व रामनरेश सिंह को पूजा भंडारी बनाया गया. निगरानी समिति में महेंद्र सिंह, राजेश उरांव, प्रवीण राम, कुलदीप राम, रामनरेश यादव, भुनेश्वर उरांव, बालेश्वर महतो, मनोज साव व राजेंद्र सिंह को शामिल किया गया है. इसे भी पढ़ें: पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-two-women-died-due-to-mudslide-during-excavation/">पाकुड़

: खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से दो महिला की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही