Search

 
 
 

Latehar News: 8 अवैध कोयला सुरंगों की डोजरिंग कर मुहाना किया बंद

उपायुक्त के निर्देश पर जिला टास्का फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की है. चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकनी के पास सुरंग बनाकर किए जा रहे अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ अभियान चलाया है. सूचना पर खनन विभाग तथा चंदवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने स्थल का निरीक्षण किया.
 

Latehar: उपायुक्त के निर्देश पर जिला टास्का फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की है. चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकनी के पास सुरंग बनाकर किए जा रहे अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ अभियान चलाया है. सूचना पर खनन विभाग तथा चंदवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने स्थल का निरीक्षण किया.

 

जांच के दौरान कुल आठ  स्थानों पर सुरंग बनाकर अवैध कोयला निकासी (रैट होल माइनिंग) होते पाया गया.  टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से सभी अवैध सुरंगों की डोजरिंग कर उनके मुहानों को बंद करा दिया. 


जिला खनन पदाधिकारी नदीम शफी ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध कोयला उत्खनन और परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.  से मामलों पर आगे भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

उन्होंने बताया कि इस प्रकार की अवैध सुरंग खनन अत्यंत खतरनाक होती है. इसमें मीथेन समेत जहरीली गैसों के रिसाव, अचानक पानी घुसने तथा सुरंग धंसने से दबकर जान जाने का गंभीर खतरा बना रहता है एवं मानसून मे चाल धसने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. छापेमारी अभियान में खान निरीक्षक पद्मलोचन ओहदार, तथा सहायक अवर निरीक्षक राजू कुमार दास सहित सिकनी पुलिस पिकेट के सशस्त्र बल शामिल थे.

 

उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा है कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण बर्दाश्त नहीं की जाएगी. विभागीय अधिकारी अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण करने वालों पर पैनी नजर बनाए रखें एवं इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भेजें‌.

 

जिला खनन पदाधिकारी नदीम शफी ने कहा है जिले में अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण करने वाले किसी भी कीमत में बख्सें नहीं जाएगें. उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों पर विभाग पूरी नजर बनाए हुए है. उन्होंने कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन करते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति को जेल भेजा जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही