Search

 
 
 

लातेहार : सांसद प्रतिनिधि पर आदिवासी युवक को पीटने का आरोप, पुलिस से शिकायत

 
Garu, Latehar:  मायापुर पंचायत के पहाड़कोचा के खरवार जनजाति समुदाय के सत्येंद्र सिंह ने सांसद जिला प्रतिनिधि विनीत मधुकर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. उसने बताया कि सांसद मद से मिट्टी मोरम पथ निर्माण का कार्य चल रहा है. इसी दौरान एक जेसीबी मशीन के द्वारा उसकी निजी भूमि में खुदाई होता देख कर वह वहां पहुंचा. उसने काम कराने वाले लोगों से खुदाई करने का विरोध किया. इतने में ही लातेहार के जिला सांसद प्रतिनिधि विनीत मधुकर ने उसका हाथ पकड़ा और एक अन्य युवक कौशल यादव उसे पीटता रहा. सतेंद्र ने बताया कि पिटायी से उसके कान में सुनने में परेशानी हो रही है. भुक्तभोगी की वार्ड सदस्य पत्नी फूलमती देवी ने बताया कि उसने शिवरात्रि की उपवास की थी. किसी नें बताया की उसके पति को नेताओं ने पीटा है. तब उन्होंने बारेसांढ़ थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई का मांग की है. इस संबंध में पूछे जाने पर बारेसांढ़ थाना प्रभारी अजीत कुमार नें बताया की इस मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है. इसे भी पढ़ें-झामुमो">https://lagatar.in/jmm-spokesperson-supriyo-bhattacharya-targeted-the-election-commission/">झामुमो

प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही