Search

 
 
 

लातेहार : गायत्री महायज्ञ में भाग लेने के लिए सांसद सुनील सिंह को किया गया आमंत्रित

 
Latehar:  गायत्री प्रज्ञा कुंज का एक प्रतिनिधिमंडल चतरा सांसद सुनील सिंह से मुलाकात की. पांच से आठ अप्रैल तक आहुत 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ अनुष्ठान में भाग लेने का का आग्रह किया गया. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि गायत्री प्रज्ञा कुंज के तत्वावधान में रक्तदान, वृक्षारोपण, बाल संस्कार, युवा सम्मेलन व नारी जागरण आदि कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. इसके अलावा संस्कार, विवाह, नवरात्र, अमावस्या व पूर्णिमा के अवसर पर यहां लोगों की काफी भीड़ रहती है. प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने गायत्री प्रज्ञा कुंज परिसर में शौचालय की नितांत आवश्कता बतायी. इस पर सांसद सुनील सिंह ने परिसर में शौचालय का निर्माण बनाने की सहमति दी. मौके पर सुशीला प्रसाद, उर्मिला देवी, संदीप प्रसाद, पुष्पा देवी, रितेश कुमार, दिलेश्वर यादव, मालती देवी, लव कुमार तिवारी व संदीप कुमार के अलावा विनित कुमार मधुकर, राजन तिवारी, रामदेव सिंह व रवि प्रकाश द्विवेदी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-traders-burn-effigies-of-amazon-and-flipkart-at-sakchi-roundabout/">जमशेदपुर

: व्यापारियों ने साकची गोलचक्कर पर अमेजन व फ्लिपकार्ट का पुतला दहन किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही