Search

 
 
 

लातेहार नगर पंचायत चुनाव: भाजपा ने प्रत्याशी के पति को पद से हटाने की उठाई मांग

भाजपा नेताओं ने आयोग को सौंपे ज्ञापन में कहा कि निलेश टोप्पो समाहरणालय स्थित सोशल सिक्योरिटी सेल में सहायक के पद पर कार्यरत हैं. आरोप लगाया कि वे अपनी पत्नी के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान सरकारी पद व तंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं.
 

Latehar/Ranchi : लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बिलासी देवी के पति निलेश टोप्पो को उनके सरकारी पद से हटाने की मांग को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य चुनाव आयोग पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सुधीर श्रीवास्तव ने किया. भाजपा नेताओं ने आयोग को सौंपे ज्ञापन में कहा कि निलेश टोप्पो समाहरणालय स्थित सोशल सिक्योरिटी सेल में सहायक के पद पर कार्यरत हैं. आरोप लगाया कि वे अपनी पत्नी के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान सरकारी पद व तंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं. यह सर्विस कोड ऑफ कंडक्ट व हितों के टकराव का मामला है.


सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में 9 फरवरी को लातेहार के जिला निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता को भी शिकायत दी गई थी. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. भाजपा नेताओं ने कहा कि नियमानुसार यदि किसी सरकारी कर्मी का निकट संबंधी चुनाव लड़ रहा हो, तो उसे इसकी सूचना देकर चुनाव परिणाम तक संबंधित पद से अलग रखा जाना चाहिए. उन्होंने आशंका जताई है कि कार्रवाई नहीं होने से चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो सकते हैं. इसलिए इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही