Search

 
 
 

लातेहार : जमीन विवाद में हत्या, भाकपा माले ने किया सड़क जाम

 
Latehar:  मनिका थाना क्षेत्र के विष्णुबांध पंचायत के जालिम गांव में जमीन विवाद में ननदेव सिंह की हत्या कर दी गई. वह 45 वर्ष के थे. भाकपा माले कार्यकर्ता अजय यादव ने आरोप लगाया कि गांव के ही गोतिया परिवार के लोगों ने ननदेव सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी. सूचना मिलने पर मनिका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के विरोध में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मनिका-पचपेड़ी चौक को जाम कर दिया. थाना प्रभारी ने भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस हत्या में शामिल लोगों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मनिका बीडीओ वीरेंद्र किंडो ने भाकपा माले कार्यकर्ता को समझा बुझाकर जाम हटवाया. इसे भी पढ़ें : मोदी">https://lagatar.in/modi-government-friendly-to-farmers-trying-to-provide-water-to-every-farm-mp/">मोदी

सरकार किसानों की हितैषी, हर खेत को पानी पहुंचाने की कोशिश : सांसद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही