Search

 
 
 

लातेहार : नगर पंचायत ने चलाया ट्रेड लाइसेंस चेकिंग अभियान, वसूले 15 हजार

 
Latehar :   नगर प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर नगर प्रबंधक राज कुमार वर्मा ने शहर में ट्रेड लाइसेंस चेकिंग अभियान चलाया. इस अभियान के तहत बाइपास चौक व करकट मुहल्ले के विभिन्न दुकानों में ट्रेड लाइसेस की जांच की गयी. इन प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी नारायण मोबाइल दुकान, मां वैष्णवी देवी डिजिटल केंद्र, प्रेमचंद वर्कशॉप, कोलकाता सैलून सहित अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठन शामिल हैं. जांच के क्रम में ट्रेड लाइसेस नहीं दिखाने वाले दुकानदारों से करीब 15 हजार जुर्माना वसूले गये. साथ ही इन दुकानदारों को जल्द ट्रेड लाइसेंस बनवाने का निर्देश दिया गया. इस अभियान में नगर प्रबंधक राज कुमार वर्मा के अलावा सहायक अभियंता कुमार रवि, कनीय अभियंता धीरेद्र कुमार, रो टीम लीडर आदित्य कुमार एवं टीसी बिरसा उरांव सहित शामिल रहे.

प्रतिष्ठानों से ट्रेड लाइसेंस बनाने और रिन्यूअल कराने की अपील की

नगर प्रबंधक राज कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रेड लाइसेंस चेकिंग अभियान प्रतिदिन जारी रहेगा. उन्होंने व्यवसायिक प्रतिष्ठान व दुकानदारों से नगर पंचायत कार्यालय में आकर अपना ट्रेड लाइसेंस बनवाने की अपील की. साथ ही वैसे प्रतिष्ठान, जिन्होंने अभी तक ट्रेड लाइसेंस रिन्यूअल नहीं कराया है, उनको ऊी लाइसेंस रिन्यूअल कराने को कहा है. कहा कि बिना ट्रेड लाइसेंस के प्रतिष्ठान का संचालन करना प्रावधानों के विपरित है. बिना ट्रेड लाइसेंस प्रतिष्ठान का संचालन करने पर जुर्माना वसूलने और दुकान को सील करने का प्रावधान है. [wpse_comments_template]
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही