Search

लातेहार : नगर पंचायत ने चलाया ट्रेड लाइसेंस चेकिंग अभियान, वसूले आठ हजार

Latehar :  नगर प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर नगर प्रबंधक राज कुमार वर्मा ने शहर में ट्रेड लाइसेंस चेकिंग अभियान चलाया. इस अभियान के तहत नगर पंचायत क्षेत्र के थाना चौक के पास कई दुकानों में ट्रेड लाइसेंस की जांच की गयी. इन प्रतिष्ठानों में हाई फैशन, आइएस कंप्यूटर प्रेस, राजेश फल दुकान, हिंद वाच व सोनू वस्त्रालय शानिल हैं. ट्रेड लाइसेंस की जांच कर आठ हजार राजस्व की वसूली की गयी. अभियान में स्पैरो टीम लीडर आदित्य कुमार व टीसी बिरसा उरांव शामिल थे.

प्रतिष्ठानों से ट्रेड लाइसेंस बनाने और रिन्यूअल कराने की अपील की

नगर प्रबंधक राज कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रेड लाइसेंस चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने उन प्रतिष्ठानों से नगर पंचायत कार्यालय आकर ट्रेड लाइसेंस बनवाने की अपील की, जिन्होंने अभी तक नहीं बनाया है. कहा कि बिना ट्रेड लाइसेंस के प्रतिष्ठान का संचालन करना प्रावधानों के विपरित है. बिना ट्रेड लाइसेंस प्रतिष्ठान का संचालन करने पर जुर्माना वसूलने और दुकान को सील करने का प्रावधान है. उन्होंने वैसे प्रतिष्ठान, जिन्होंने अभी तक ट्रेड लाइसेंस रिन्यूअल नहीं कराया है, उनको लाइसेंस रिन्यूअल कराने की अपील की है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//