Search

 
 
 

लातेहार : नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने सीजीएलएम सेंटर का किया उद्घाटन

गर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन के राजहार क्षेत्र में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष रंजन व वार्ड पार्षद विमला देवी ने क्लीन एंड ग्रीन लातेहार मिशन के तहत सीजीएलएम सेंटर  का उद्घाटन किया. इस मौके पर नगर पंचायत अध्यीक्ष ने कहा कि लातेहार नगर को स्वाच्छ व सुंदर बनाने में सामुहिक सहयोग आवश्यक है.
 

Latehar : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन के राजहार क्षेत्र में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष रंजन व वार्ड पार्षद विमला देवी ने क्लीन एंड ग्रीन लातेहार मिशन के तहत सीजीएलएम सेंटर  का उद्घाटन किया. इस मौके पर नगर पंचायत अध्यीक्ष ने कहा कि लातेहार नगर को स्वाच्छ व सुंदर बनाने में सामुहिक सहयोग आवश्यक है.

 

उन्होंने कहा कि हम सबों का दायित्व है कि हम नगर को स्वच्छ‍ व सुंदर बनाए. उन्होंंने नगर पंचायत द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में दिए जा रहे सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की. मौके पर नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि  इस सीजीएलएम सेंटर के उद्घाटन के बाद शहर के माको चौक से पंचमुखी मंदिर तक डोर-टू-डोर जैविक, अजैविक कचरा उठाव का कार्य किया जाएगा.

 

उन्होंने बताया कि उक्त रूट में संबंधित हाउसहोल्ड को वेस्ट कलेक्शन हेतु बाल्टी उपलब्ध कराया जाएगा. मौके पर सहायक अभियंता कुमार रवि के अलावा कनीय अभियंता, गौरव दास, पंकज यादव, सोनू सिंह व अजय तिवारी आदि मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही