Search

 
 
 

लातेहार : नगर पंचायत ने वाहन पड़ाव स्थल से सब्जी व फलों के दुकानों को हटाया

 
Latehar: नगर पंचायत के प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर बालिका उच्च विद्यालय के सामने बनायी गयी वाहन पड़ाव स्थल से अनाधिकृत रूप से सब्जी, फल व अन्य ठेला खोमचे लगाने वालों को वहां से हटाया गया. सिटी मैनेजर राज कुमार वर्मा, कनीय अभियंता संजीव कुमार, क्षेत्र पर्यवेक्षक रंधीर कपूर व तहसीलदार राजू कुमार ने मौके पर पहुंच कर दुकानों को हटाया. बता दें कि शहर के मुख्य पथ पर बालिका उच्च विद्यालय की चहारदिवारी के सामने नगर पंचायत द्वारा वाहन पड़ाव स्थल बनाया गया है. शहर में वाहन पार्क करने के लिए कोई जगह नहीं है, इसी को ध्यान मे रख कर यहां वाहन पड़ाव स्थल बनाया गया था. लेकिन यहां वाहन नहीं लग कर सब्जी व फलों की दुकानें सजती थी. इस कारण वाहन पार्क करने वालों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता था. यहां सब्जियों की दुकानें लगने से न सिर्फ परिसर में गंदगी फैल रही थी, बल्कि विद्यालय आने वाली छात्राओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि इस विद्यालय को मुख्यमंत्री उत्कृष्ठ विद्यालय के रूप में तब्दील किया गया है. विद्यालय के मुख्य द्वार के सामने ही फल व सब्जियों की दुकानें सजने से छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. दुकान की आड़ में मनचले युवक भी वहां मंडराते रहते थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां तो वाहन पड़ाव बनना ही नहीं चाहिए था. जब बन रहा था, उसी समय लोगों ने इसका विरोध किया था. लेकिन जब बन गया, तो वहां वाहन लगनी चाहिए थी कि न कि सब्जी व फलों की दुकानें. इसे भी पढ़ें -पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-tmc-goons-are-threatening-harassed-women-to-save-the-culprits-in-sandeshkhali/">पीएम

मोदी ने कहा, संदेशखाली में दोषियों को बचाने के लिए प्रताड़ित महिलाओं को धमका रहे टीएमसी के गुंडे
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही