Search

लातेहार: राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की बैठक, 28 मई को होगा विधायकों के आवास का घेराव

Latehar:  लातेहार जिला में ओबीसी समुदाय को आरक्षण नहीं देने के विरोध में 28 मई को जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र के विधायकों के आवास का घेराव किया जाएगा. आवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमे तय किया गया कि  लातेहार विधायक बैजनाथ राम और मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के आवासा का घेराव किया जायेगा. आवास घेराव से पहले शहर के कारगिल पार्क से सुबह 10 बजे जुलूस निकाली जाएगी. उसके बाद विधायक बैजनाथ राम के आवास का घेराव किया जायेगा. वहीं दोपहर 1 बजे बरवाडीह के अंबेडकर चौक से ओबीसी मोर्चा के सदस्य मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के आवास पहुंचेंगे और उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे. बैठक में महेंद्र प्रसाद शौंडिक, महेश प्रसाद, विष्णु प्रसाद, हीरा प्रसाद यादव व आशीष कुमार गुप्ता सहति कई लोग मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//