Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: बीएस कॉलेज के 'राष्ट्रीय सेवा योजना' ने मनाया पृथ्वी दिवस

Latehar: लातेहार के बनवारी साहु महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन शनिवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया. इस मौके पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति की सचिव अंजू गुप्ता व प्राचार्य प्रो पीके तिवारी ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया. इस दौरान अंजू गुप्ता ने छात्र व छात्राओं को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने में पेड़-पौधे व जंगलों का विशेष महत्व है. प्राचार्य पीके तिवारी ने कहा कि आज पूरा देश ग्लोबल वार्मिंग से चिंतित है और इसका प्रमुख कारण असंतुलित होता पर्यावरण है. पर्यावरण को संतुलित करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाने की जरूरत है. एनएसएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रो नवल किशोर प्रसाद ने पर्यावरण की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि संतुलित पर्यावरण में ही मानव जीवन की कल्पना की जा सकती है. कार्यक्रम में रक्तदान पर पोस्टर मेकिंग व एचआइवी विषय पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. कार्यक्रम में स्वयंसेवकों में अनु कुमारी, बसंती कुमारी, अंजू कुमारी, अलका कुमारी, अनामिका कुमारी व सुप्रिया कुमारी समेत कई छात्र व छात्राये मौजूद रही. इसे भी पढ़ें: हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-in-kanhari-forest/">हजारीबाग:

कनहरी जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही