Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: नवोदय विद्यालय का एंट्रेस एक्जाम संपन्न, 2166 छात्रों ने दी परीक्षा

Latehar: शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई. परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न हुई. परीक्षा के लिए जिला में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. परीक्षा के लिए कुल 2548 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जिनमें से 2166 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए. जबकि 382 छात्र अनुपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें - खबर">https://lagatar.in/effect-of-news-mazgaon-repair-of-damaged-water-tower-deep-boring-done/">खबर

का असर : मझगांव : खराब जलमीनार की हुई मरम्मत, कराई गई डीप बोरिंग

जिला के इन विद्यालयों में इतने छात्रों ने दी परीक्षा

परीक्षा में राजकीयकृत उच्च विद्यालय लातेहार में 594 में 513,राजकीयकृत बालक उच्च विद्यालय में 282 में 264, बालक उच्च विद्यालय चंदवा में 180 में 164, उच्च विद्यालय चंदवा में 360 में 310,उच्च विद्यालय बालूमाथ में 220 में 200,परियोजना उच्च विद्यालय बारियातू में 212 में 186,उत्क्रमित उच्च विद्यालय हेरहंज में 101 में 94, राजकीयकृत उच्च विद्यालय बरवाडीह में 202 में 173,उत्क्रमित उच्च विद्यालय गारू में 221 में 117 और संत जोसेफ उच्च विद्यालय महुआडांड़ में 176 में 95 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. परीक्षा केंद्रों में उपायुक्त के निर्देश पर दंडाधिकारी नियुक्त किये गये थे. परीक्षा को लेकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे. परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों से अधिक उनके अभिभावकों की भीड़ देखी गयी. परीक्षा को लेकर सुबह से ही शहर में गहमा गहमी देखी गयी. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/newly-appointed-president-of-jharkhand-pradesh-congress-minority-department-manzoor-ansari-took-charge/">झारखंड

प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने किया पदभार ग्रहण
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही