Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: नक्सली आत्मसमर्पण व मानव तस्करी जागरूकता शिविर का आयोजन

Latehar: लातेहार में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत नक्सली आत्मसमर्पण व मानव तस्करी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर सदर प्रखंड के तरवाडीह पंचायत के दुबियाही गांव में नक्सली आत्मसमर्पण, मानव तस्करी, बाल मजदूरी व डायन के प्रति लोगों को जागरूक करने व इसके रोकथाम के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी, तरवाडीह पंचायत की मुखिया राधा देवी, बेंदी मुखिया रामदयाल उरांव, उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, मानवाधिकार कार्यकर्ता हरिओम प्रसाद भाटिया व पूर्व मुखिया जुलेश्वर लोहरा मौजूद रहे. अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने कहा की जानकारी के अभाव में लोग विकास से दूर हैं. उन्होंने नक्सलियों से सरकार की आत्मसमर्पण व पुर्नवास नीति का लाभ लेकर सरेंडर कर समाज की मुख्य धारा में जुड़ने की अपील की. उन्होंने मानव तस्करी, बाल मजदूरी व डायन प्रथा के खिलाफ लोगों को जागरूक किया. बीडीओ ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और इसका लाभ उठाने की अपील की. मौके पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डायन बिसाही, मानव तस्करी, बाल मजदूरी, सड़क सुरक्षा जागरूकता की जानकारी ग्रामीणों को दी गयी. अतिथियों ने प्रतियोगिता के विजेता व उप विजेताओं के बीच ट्रॉफी व खेल सामाग्रियों का वितरण किया. मौके पर वार्ड कंचन यादव, फूलचंद यादव, रविंद्र प्रसाद (छोटू), मनोज प्रसाद, साजिद अंसारी, आशिक मियां,चौकीदार मुस्लिम अंसारी व अफजल अंसारी समेत कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-people-expressed-displeasure-over-deepening-water-problem-in-chandmari/">चक्रधरपुर

: चांदमारी में पानी की समस्या गहराने पर लोगों ने जताई नाराजगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही