Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : नक्सलियों ने अमझरिया पुलिस पिकेट के समीप की फायरिंग

Chandwa (Latehar) : नक्सलियों ने लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. प्राप्त सूचना के अनुसार, नक्सलियों ने थाना क्षेत्र के अमझरिया पुलिस पिकेट के समीप गुरुवार की देर शाम पांच राउंड फायरिंग की. जवाब में पुलिस की ओर से भी एक राउंड फायरिंग की सूचना है. ज्ञात हो कि चंदवा थाना क्षेत्र में पिछले करीब दो वर्ष से कोई नक्सली घटना नहीं हुई है. इससे लग रहा था कि अब क्षेत्र से नक्सलियों का सफाया हो गया है. लेकिन गुरुवार शाम की घटना के बाद उनकी मौजूदगी का एहसास अभी भी क्षेत्र में हो रहा है. हालांकि थाना पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.

यह भी पढ़ें राहुल">https://lagatar.in/sebi-chief-on-the-target-of-rahul-gandhi-said-if-there-is-a-butch-then-the-gang-is-safe-where-is-the-hint/">राहुल

गांधी के निशाने पर SEBI चीफ, कहा, बुच है तो गिरोह सुरक्षित है, इशारा किधर?

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही