Search

 
 
 

लातेहार : नक्सलियों की साजिश नाकाम, सात आईईडी बम बरामद

 
Latehar : जिले के लाटु जंगल में नक्सलियों की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है. गुरुवार को पुलिस ने जंगल में छुपाकर सात आईईडी बम को बरामद कर निष्क्रिय कर दिया है. लातेहार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि बूढ़ा पहाड़ से सटे लातू जंगल के आसपास के पठारी इलाकों में नक्सलियों के द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने को लेकर बम छिपाकर रखा गया था. इस सूचना के बाद जिला पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाया.अभियान के क्रम में डॉग स्क्वायड की मदद से लाटु जंगल के इलाके में छुपाए गए आईईडी बम बरामद किया गया. बरामद बम को पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने जंगल में ही निष्क्रिय कर दिया. इन बमों में तीन तीन किलोग्राम के कुकर बम और 5 किलो का एक सिलेंडर बम शामिल है. इसे भी पढ़ें - 21.65">https://lagatar.in/investigation-more-than-21-crore-embezzlement-case-completed-accused-will-be-heard-soon-on-punishment-points/">21.65

करोड़ गबन मामले की जांच पूरी, अभियुक्तों को सजा बिंदुओं पर जल्द होगी सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही