Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पंचायतों का राजस्‍व स्‍त्रोत बढ़ाने की जरूरत: डीसी

राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Advertisement
Advertisement

Latehar : राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके स्वयं के राजस्व स्रोतों को बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है.

 

उन्होंने कहा कि स्थानीय संसाधनों का समुचित उपयोग कर राजस्व संग्रहण में सुधार लाना होगा और नवाचार आधारित पहल को अपनाने की जरूरत है. इससे पंचायतों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त संदीप कुमार, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने भी कहा कि पंचायतों की वित्तीय मजबूती के लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर प्रबंधन बेहद जरूरी है.

 

कार्यक्रम में डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, विनोद उरांव, कन्हाई सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू सहित कई पदाधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही